CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 346

यीशु प्रभु है तेरा तारणहारा

yeeshu prabhu hai tera taaranahaara

More
‘‘ऐसा महान उद्धार... ।’’ (इब्रानियों 2:3)
यीशु प्रभु है तेरा तारणहारा,ऐसे महान तारण से निश्चिन्त न रहना;यीशु प्रभु है तेरा तारणहारा ।।
1.पाप की मजदूरी मृत्यु है, प्रभु का वरदान जीवन है;करेगा यदि विश्वास तू पायेगा उस जीवन को,प्राण देकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;भूलेगा क्या यीशु को ? प्रेम उसका न भूल जा ।
2.आँखोने जो नहीं देखा, कानों ने जो नहीं सुना;बातें जो चित्त में नहीं चढ़ी, प्रभु ने वे सब तैयार की;प्राण देकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;बहरा न बन, ध्यान दे, उसकी मधुर वाणी पर ।
3.जिसे मृत्यु पर शक्ति थी, नाश प्रभु ने कर दिया;मृत्यु के भय में सब जो थे, यीशु ने उन्हें छुड़ा लिया;प्राण देेकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;खोलेगा क्या मन का द्वार ? यदि खोले, वह आएगा ।
4.क्रूस के लोहू से ढ़ा दिया बीच की दिवार को,सब जो थे ईश्वर रहित, मेल पिता से हो गया;प्राण देकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;देर न कर, करले मिलाप, यीशु से आज ही ।
5.ईश्वरीय स्वभाव में और पवित्र आत्मा में,स्वर्गीय बुलावे में, भागीदार हम हो गए;प्राण देकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;सन्तों की मीरास में, भागीदार तू हो जा ।
6.ईश्वरीय पवित्रता, आनेवाली महिमा;प्रभु यीशु मसीह में भागीदार हम हो गए,प्राण देकर क्रूस पर, उसने खरीदा खून देकर;अपना भाग लेने को, फूर्ति से तू आ जा ।
7.वस्त्र सफेद पहने हुए खजूर कि ड़ालियाँ लिए,जाति-जाति के लोग सब स्वर्ग में दिखाई देते है;ईश्वर और मेम्ने कि सेनाएँ मिलकर गाते है,गाएगा क्या तू भी मिल ? गाता जा हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet