‘‘सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन यही है ।’’(1 यूहन्ना 5:20)
यीशु के पथ को छोड़कर कहीं जावे मतिना,कहीं जावे मतिना, तू घबरावे मतिना ।।
1.जो देखा है सत इस में, मुक्ति मिलती है इस पथ में;बाइबल से अपने दिल को हटावे मतिना ।
2.चाहे अपने को धर्मी दिखाओ, मुक्ति की खोज न पाओ;झूठी शिक्षा के धोखे में कभी फँसो ना ।
3.हम तो मसीह के धोरे आते, अपने पापों को धुलवाते;चला जावे जन्नत को तू घबरावे मतिना ।
4.भाई यीशु-यीशु गा ले, अपने पापों से जी हटा ले;इस पापी के तू दिल को डुबावे मतिना ।