‘‘देखो परमेश्वर का मेम्ना तो जगत का पापउठा ले जाता है ।’’(यूहन्ना 1:29)
1.गर विश्वास तू लाएगा अभी मेम्ने पर ईश्वर के,और स्वीकार करेगा पापों का;अपनी देह, और प्राण, आत्मा उसको देवेगा अभी;यीशु देगा तुझ को आज उद्धार ।यीशु देगा तुझ को आज उद्धार,गर विश्वास तू लाएगा और स्वीकार भी करेगा;यीशु देगा तुझ को आज उद्धार ।।
2.यीशु गिरने से बचाएगा और थामे रहेगा,मदद करेगा परीक्षा में;सब पापों पर तुझे पूरी तरह जयवन्त करेगा,यीशु देगा तुझ को आज उद्धार ।
3.अगर धीरज से तू दौडेगा और उस को ताकेगा,तब तू स्वर्गीय मुकुट पाएगा;अपने आपको नकार के युद्ध विश्वास का करेगा,यीशु देगा तुझ को आज उद्धार ।