CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 353

यीशु पर ला विश्वास

yeeshu par la vishvaas

More
‘‘हर एक विश्वास करनेवाला उसके द्वारानिर्दोष ठहरता है ।’’ (प्रेरितों 13:39)
यीशु पर ला विश्वास लोग धर्मी बन जाते है ।।
1.जो विश्वास मसीह पर लाते, पाप दिलो से है धुल जाते;(2)वे पाते दिल में चैन, (2) नरक से वे बच जाते हैं ।(2)
2.नया जन्म ईश्वर से पाते, धर्म आत्मा से भर जाते;और पाते जीवन मुक्त, ईश्वर के पुत्र कहाते हैं ।
3.दया, धर्म और नेक कमाई, करते हैं, ईश्वर की चाही;तब सब खुशी आनन्द, प्रेम से दिल भर जाते हैं ।
4.यीशु की जो आए शरण हैं, दास कहें वे लोग मगन हैं;हर हालत में खुशहाल, सदा गुण उसके गाते हैं ।

Back to Siyon Ke Geet