CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 38

यहोवा के सेवकों स्तुति करो

yahova ke sevakon stuti karo

More
(भजन 135:1-14)
यहोवा के सेवकों स्तुति करो, यहोवा नाम की स्तुति करो;यहोवा के भवन के आंगनों में, खडे रहते जो तुम सब स्तुति करो ।।
1.याह की स्तुति करो क्योंकि वह भला है,नाम उसका भजना, मनभाऊ है;याकूब को अपने लिये चुना उसने,इस्राएल को अपना निजधन माना है ।
2.यहोवा सब देवताओं से महान है,यह तो सदियों से जानता हूँ मैं;भूमि आकाश और गहिरे समुद्र में,जो कुछ यहोवा चाहे करता है ।
3.पृथ्वी की छोर से कुहरे उठाता है,उसी से वर्षा बरसाता है;बिजली बनाता है महान यहोवा ही,अपने भण्डार में से पवन निकालता है ।
4.मिस्र के सब मनुष्यों और पशुओं के,पहिलौठों को उसने मार डाला है;फिरौन और उसके सब कर्मचारियों में,चिन्ह और चमत्कार उसने किये है ।
5.बहुत सी जातियाँ और सामर्थी राजाओं को,प्रभु यहोवा ने नाश किया है;एमोरियों के राजा सीहोन को, औरबाशान के राजा ओग को धात किया है ।
6.कनान के राजाओं को धात उसने किया है,उनका देश इस्राएल को दे दिया है;यहोवा नाम से स्मरण होता जिसका,पीढ़ी-पीढ़ी वह बना रहता है ।
7.यहोवा ही अपनी सारी प्रजा का,न्याय चुकाएगा, हल्लेलूयाह;अपने दासों की दुर्दशा देखकर,तरस खाएगा वही, हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet