CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 389

यीशु ने किया आजाद मुझे

yeeshu ne kiya aajaad mujhe

More
‘‘परमेश्वर का पुत्र जिस ने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिएअपने आप को दे दिया ।’’ (गलतियों 2:20)
1.यीशु ने किया आजाद मुझे,... पाप और सारी बुराई से;धोया अपने पाक लोहू से,... बहा जो मेेरे ही लिए;धन्य मैं मानता हूँ उसकी,... स्तुति प्रसंशा हो सदा;यीशु ने क्रूस पर अपने ऊपर,... लिए सब गुनाह ।वह धायल हुआ,... और मारा गया;वह दफन हुआ,... और फिर जी उठा;वह ऊपर गया,... और जल्द आएगा;खुदावन्त यीशु,... शहंशाह ।।
2.हर समय वह बल देता है,... मेरी इस कठिन यात्रा में;ठोकर से वह बचाता है,... मुझे इस सकरे रास्ते में;उसका आत्मा मेरे लिए,... रक्षक अन्धेरी दुनिया में;उसके क्रूस के द्वारा ही से हैं ये,... सब आशीष ।
3.तुझे यीशु बुलाता है,... तेरे इस दिल को चाहता है;तेरे सब पाप को धोवेगा,... शान्ति वह पूरी देवेगा;कर सब अपराधों का स्वीकार,... उसे तू राजा अपना मान;तेरे लिए सलीब पर उसने सब कुछ,... पूरा किया ।

Back to Siyon Ke Geet