CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 393

काल-पाताल के जीतन-हारा

kaal-paataal ke jeetan-haara

More
‘‘मृत्यु और अधोलोक की कुँजियां मेरे पास है ।’’(प्रकाशित 1:18)
काल-पाताल के जीतन-हारा,... बेड़ा पार लगाओ हमारा ।।(2)
1.भूल गये पथ से जो पंन्थी,... पन्थ बताओ प्रभु प्रचारा;मैं बलहीन, बली तू यीशु,... मार्ग में हो तू साथ सहारा ।
2.मुक्ति के है हम अति भूखे,... देओ हमें तुम स्वर्ग आहारा;कुंड बिलोरी खोल तू देवे,... निकले जिस से जीवनधारा ।
3.आग और मेघ का खम्भ साथ दे,... यात्रा भर मेरा हो तू सहारा;हे प्रभु तू ही ढाल हमारा,... तुझ पर है भरोसा हमारा ।
4.मृत्यु नदी के तीर जो आऊँ,... भय खटका तू मिटा दे सारा;हे प्रभु तू ही सहायक मेरा,... बिनती करूँ मैं हर्ष से तुम्हारा ।

Back to Siyon Ke Geet