CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 403

परमपिता हम हाथ उठाकर

paramapita ham haath uthaakar

More
‘‘जो यहोवाह की वाट जोहते है,वे नया बल प्राप्त करते जायेंगे ।’’ (यशायाह 40:31)
परमपिता हम हाथ उठाकर स्तुति करते हैं,सिर उठाकर हे प्रभुजी वाट हम जोहते हैं;जागृति आत्मा दे, प्रभु की गवाही खड़ी हो ।।
1.पाप और श्राप और पतित दशा में, हम जो पड़े थे;हे प्रभु तू निकट आकर, हम सब को उठाया;कैसा प्रेमी, करुणामय तू, स्तुति हम करते हैं ।
2.हर दिन तुझ को परखा हम ने, और दुखित किया;आखिर हम मनुष्य ही है, तू करुणा दिखाया;क्षमा किया और धोया हम को, स्तुति हम करते है ।
3.निन्दा, वेदना क्लेश और संकट, बहुत ही निराशा है;धीरज दे कि सेवा हम करें, न हम कुडकुडाएं;पवित्र आत्मा दे कि हम सब, तेरी स्तुति करें ।
4.सूरज, चाँद, तारों में जब अद्भुत चिन्ह देखते हैं;मनुष्य डरते, घबराकर बहुत ही व्याकुल होते है;पर हम तुझ को देखकर के बल सब पाते है ।
5.इकट्ठा करो मण्डली में हम को, ताकि न भटके हम;प्रार्थना और संगति में रखकर हमें अब स्थिर करो;बाट जोहकर हम सब तेरी स्तुति करते हैं ।
6.शत्रु के फन्दों को तोड़कर जीवन हमें दिया,उस के बदले में तुझे क्या हम दे सकते है ?उद्धार का कटोरा लेकर, स्तुति हम करते है ।
7.बीते दिनों में हमें सम्भाला पुत्र की नाई,आशीष देकर आज तक हम को तू ने चलाया;प्रार्थना है, शक्ति दे ताकि आगे हम बढ़ते जाएँ ।

Back to Siyon Ke Geet