‘‘माँगो तो पाओगे ।’’ (यूहन्ना 16:24)
प्रार्थना सुननेवाला, प्रार्थना करो तू ने कहा;स्वार्थहीन होके आये हैं, हम पर दृष्टि तू लगा ।
1.तेरी भलाईयाँ सब भूल के, घर की भरपूरी सब छोड़ के;इस संसार में हम ने, दुःख और निन्दा को लाया ।
2.जैसे हमारे पुरखाओं ने, तेरे निकट सब माना;वैसे हम सब मानते, दोषी होकर क्रोधित किया ।
3.जब हम सकेती में आये, औरों ने हमको निहारा;मौका सब हम से पाकर, ठट्ठा और हँसी किया ।
4.सनातन के ईश्वर दयालु, आशा हम तुझ पर रखे हैं;पास तेरे हम आये हैं, इनकार तू न करेगा ।
5.प्रभुजी मुँह न छिपाना, अपना मार्ग दिखाना;अपने आत्मा से भर के, हम को सम्पूर्ण करना ।