‘‘धर्मी लोग खजूर की नाई फूले फलेंगे ।’’ (भजन 92:12)
धर्मी लोगों की प्रार्थना परमेश्वर निश्चय सुनेगा,और खजूर की नाई उनको फलवन्त करेगा ।।
1.पुकारो परमेश्वर तुम्हारी सुनकर, बातें बताएगा;बड़ी और कठिन जिन्हें तुम अभी नहीं समझते ।
2.अभी तक तुम ने, यीशु के नाम से, कुछ नहीं माँगा;माँगो तो उससे, अनन्त-आनन्द निश्चय मिलेगा ।
3.जोहते रहो बाट यहोवा की सामर्थ पाओगे,उकाबों की नाई इस जगत में उड़ते फिरोगे ।
4.महान कार्य, वर्णन से बाहर, प्रभु ख्रिस्त करेगा;जो हे सामर्थी, समझ से अधिक कार्य कर सकेगा ।
5.वह तुझे कभी, नहीं छोड़ेगा और न त्यागेगा;विश्वास करो, मनुष्य तुम से कुछ कर न सकेगा ।
6.परमेश्वर अपने धन के अनुसार, जो मसीह में है;करेगा पूरी घटी तुम्हारी, रक्षा भी करेगा ।
7.सचमुच वह तुझ को, आशीषें देगा, प्रतिज्ञा है उसकी;सन्तान को तुम्हारी बढ़ाता जाएगा, इच्छा है उसकी ।