CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 409

हियाव न छोड़ो कभी

hiyaav na chhodo kabhee

More
‘‘नित्य प्रार्थना करना और हियाव न छोड़ना चाहिए ।’’(लूका 18:1)
हियाव न छोड़ो कभी, प्रार्थना तुम करो;यीशु ने कहा था, हियाव न छोड़ो कभी ।।
1.इस जग में तुम दो, एक होकर माँगो, पिता तुम्हें निश्चय देगा;स्वर्ग से वह पूरा करेगा, कहा था महान प्रभु ।
2.आरम्भ के प्रेरित एक चित्त होकर, निरन्तर प्रार्थना करते थे;उनकी प्रार्थना तू ने सुनी, हमारी प्रार्थना अब सुन ।
3.पतरस जब बन्दीगृह में पड़ा था, मण्डली ने बोझ से प्रार्थना की;एक महान कार्य तब हुआ, सभों ने आश्चर्य माना ।
4.यदि तुम मुझ में सदा बने रहो, मेरा वचन तुम में रहे;जो चाहे माँगो मिलेगा, कहा था प्यारे प्रभु ने ।
5.जहाँ दो तीन मेरे नाम में इकट्ठे, आनन्द से हुआ करते हैं;उनके मध्य में रहने वाले, मध्य में हमारे आ जाओ ।

Back to Siyon Ke Geet