CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 408

आओ चलें हम हियाव

aao chalen ham hiyaav

More
‘‘आओ हम अनुग्रह के सिंहासन के निकटहियाव बाँधकर चले ।’’ (इब्रानियों 4:16)
आओ चलें हम हियाव बान्धकर, अनुग्रह सिंहासन निकट;हम पर दया हो और अनुग्रह हो, सहायता प्रभु करेगा ।।
1.बिनती हमारी प्रभु सुनेगा, माँगने से बढ़कर वह करेगा;जागते रहो और प्रार्थना करो, आशीष तुमको देगा ।
2.माँगो उससे ताकि आत्मा बचे, चुन ले प्रभु उसे समीप लाये;आंगन में बसे वह भवन में रहे, प्रभु उसे तृप्त करेगा ।
3.सब मनुष्यों का उद्धार अब हो, अधिकारी राजाओं का भी हो;सारे संसार में अब जागृति हो, प्रभु उसे करेगा ।
4.सेवक प्रभु के अभिषेक पायें, आत्मा से भर के सेवा करें;वचन अब फैले और बढ़ता जाए, शत्रु का राज्य तूटेगा ।
5.आत्मा के द्वारा प्रभु का घर बनें, महिमा प्रभुकी अब उस में भरे;गौरव प्रभुता सब जो मानें प्रभु का मान बढ़ेगा ।
6.जीवते पत्थर से घर तू बना, अधिकार तेरा हो उस में सदा;आत्मिक मनुष्य ‘‘तेरे हृदय का हो,’’ उस में तू वास करेगा ।

Back to Siyon Ke Geet