‘‘आत्मा से भरपूर होते जाओ ।’’ (इफिसियों 5:18)
1.हे पवित्र आत्मा समर्थ प्रभु,शक्ति देने के लिये हम को भरपूर कर तू ।
2.पिन्तेकुस्त के दिन जैसे आया शिष्यों पर,हमारे आत्मा में रहकर पूरी शुद्धि कर ।
3.भूखी प्यासी आत्माओं को भरने के लिए,पापियों में से हर एक से मिलने के लिए ।
4.जंग में लड़ने के लिए अब बखतर तू पहना,किलों को शैतान के हमारे द्वारा गिरा ।
5.अन्धकार की ताकतों को ढाने के लिए;प्रार्थना करने की आत्मा से दिलों को भर दे ।
6.मुर्दा दिलों में से हमारे सुस्ती निकाल,स्तुति गाने के लिये तू खुशी दिल में डाल ।
7.आत्माएँ जो खोई हुई है जल्द बच जाएँ,हमारे खाली प्याले बोज से भर जाएँ ।
8.प्रेम और आनन्द दिल में भरकर बढ़ना तू सिखा,यीशु की महिमा हम को हर रोज तू दिखा ।