CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 425

यरूशलेम के फाटको

yarooshalem ke phaatako

More
‘‘जब उसने यरूशलेम में प्रवेश किया,... ।’’(मत्ती 21:10)
यरूशलेम के फाटको, राजा को अन्दर आने दो;हँसमुख मण्डल से प्रभु का, स्वागत उसका तुम करो ।।
1.वह आता देखो विजय से, शत्रु पर जयवन्त होके,खजूर की डाली, वस्त्र क्या है, हृदय अपना बिछाए दो ।
2.रोको न इन बच्चों को, न वृद्ध और जवानों को;प्रभु की विजय में उनको, सना सना गाने दो ।
3.ठुकराते दया प्रभु की, अपने ओछे कामों से,स्वर्गीय राजा प्रभु को आज, मन मन्दिर में आने दो ।
4.देखो प्रभु निकट अब आया, तुमसे वह भेट करेगा;छिदे हाथ पसार के कहता, दिल में मुझको जगह दो ।
5.पश्चताप तुम आज ही कर लो, पापों को दिल से मान लो;जीवन, मुक्ति, शान्ति देगा, प्रभु है वही आदर दो ।

Back to Siyon Ke Geet