‘‘तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ ।’’(इफिसियों 3:19)
हे प्रभु तू भर दे, सारी भरपूरी से;(2)ताकि हम भी भर जाएँ, (2) परिपूर्ण हो जाएँ ।।(4)
1.माफी का दान दे कर के, जीवन से भर दे हमें;(2)आत्मा का दान हमें दे, शक्ति से भर जाएँ ।(2)
2.स्वर्गीय आनन्द से भर दे, शान्ति अपनी हमें दे;महिमा अपनी दिखा दे, प्रकाश से भर जाएँ ।
3.आत्मिक फलों से भर दे, प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज हो;कृपा, भलाई और विश्वास, संयम से भर जाएँ ।
4.सत्य से भर दे हमको, दर्शन में बने भी रहें;ज्ञान अपना दे तू सबको, स्तुति से भर जाएँ ।
5.स्वर्गीय आशीष से भर दे, संसार से हमें तू बचा;उस राज्य के योग्य बना दे, आशा से भरपूर हैं ।