CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 443

दिल मेरा ले रब्ब

dil mera le rabb

More
‘‘मैं ने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन लेना !मैं तेरी विधीयों को पकड़े रहूँगा ।’’ (भजन 119:145)
1.दिल मेरा ले रब्ब, दिल मेरा ले, हो तेरी मर्जी पूरी मुझ से;तुझ को मैं ताकूं, कि तेरा हूँ, अब से हमेशा तेरा रहूँ ।
2.दिल मेरा ले, रब्ब, दिल मेरा ले, अब उसको जाँच और शक्ति तू दे;कर मेरे दिल को निर्मल और साफ, कलवरी के खून से होऊँ साफ ।
3.दिल मेरा ले, रब्ब, दिल मेरा ले, साफ मेरा दिल हो हर बदी से;शक्ति आत्मा की अब दिल में दे, प्यारे खुदावन्त, पवित्र कर दे ।
4.दिल मेरा ले, रब्ब, दिल मेरा ले, यह तेरा मन्दिर प्रेम से भर दे;प्यारे मसीहा अब दिल में आ, जो कुछ तू कहे मैं करूँगा ।

Back to Siyon Ke Geet