CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 467

जाग जाग अब हे सिय्योन

jaag jaag ab he siyyon

More
(यशायाह 52:1, 60:1; यहेजकेल 36:11)
जाग जाग अब हे सिय्योन,... अपना बल कर धारण;कर परिधान वस्त्र शोभायमान,... हे पवित्र यरूशलेम ।।
1.हे पवित्र यरूशलेम,... तेरे बीच में फिर कभी भी;खतना रहित और अशुद्ध लोग,... पाएँगे न प्रवेश भी ।
2.उठ प्रकाशमान हो जा अब तू,... तेरा प्रकाश आ गया है;यहोवा का तेज तुझ पर,... देख अब उदय हुआ है ।
3.मनुष्यों और पशुओं को भी,... दोनों को मैं बढ़ाऊँगा;वे बढ़ेंगे, फूले-फलेंगे, पहिले समान ही करूँगा ।
4.पहिले से अब अधिक बढ़कर,... बड़ी भलाई करूँगा तेरी;तब ही तुम सब जान लोगे,... यहोवा हूँ मैं ही ।
5.इस कारण से यह कहता है,... सोनेवालों जागो अभी;मुर्दो में से जी उठो तो,... ज्योति देगा यीशु ही ।

Back to Siyon Ke Geet