CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 466

हे सिय्योन नगर

he siyyon nagar

More
‘‘सिय्योन पर्वत ऊँचाई में सुन्दर... है ।’’ (भजन 48:2)
हे सिय्योन नगर,तू राजाधिराज का राजनगर है, हे सिय्योन नगर;सनातन संकल्प,... बना तू ईश्वर का;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,शाश्वत गौरव है ये तेरा, है सिय्योन नगर ।।
1.शालेम का राजा,आनन्द से तेरे पास था आया, शालेम का राजा;बेटा इब्राहीम का,... अर्पण था तुझ में हुआ;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,नगर है दाऊद का कहलाता, हे सिय्योन नगर ।
2.उत्तर में स्थित है,सर्वाेच्च सुन्दर राजनगर है, उत्तर में स्थित है;सारी पृथ्वी के,... आनन्द का कारण है;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,सुन्दर रमणिय दर्शन तेरा, हे सिय्योन नगर ।
3.महलो में तेरे,निवास प्रभु तेरा करता सदा है, महलों में तेरे;राजा लोग आये,... देख तुझ को विस्मित हुए;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,भागें सब वे देख तेज तेरा, हे सिय्योन नगर ।
4.सनातन ईश्वर,रचने-बनानेवाला तेरा है, सनातन ईश्वर;श्रृंगारी दुल्हन तू,... प्रभु यीशु दूल्हा है;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,वैवाहिक आनन्द नित्य तेरा, हे सिय्योन नगर ।
5.शुभ सन्देश तुझ में,घोषित होता रहता सदा है, शुभ सन्देश तुझ में;आत्मिक जन्म तुझ में,... सब का ही होता है;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,जग की माता है कहलाता, हे सिय्योन नगर ।
6.स्वर्गीय कामों का,धाम तुझ को प्रभु ठहराया है, स्वर्गीय कामों का;महान काम अपना,... प्रभु तुझ में किया है;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,वर्णन के पार विभव है तेरा, हे सिय्योन नगर ।
7.आनन्द से गाएँ,हर्ष और उल्लास से गीत सिय्योन का, आनन्द से गाएँ;गौरव यीशु का,... तुझ में युग युग होगा;स्वर्णिम श्रृंगार सिय्योन तेरा,हल्लेलूयाह, आदर यह तेरा, हे सिय्योन नगर ।

Back to Siyon Ke Geet