CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 469

खुशी मनाओ

khushee manao

More
‘‘आओ हम आनन्दित और मगन हों और उसकी स्तुति करें;क्योंकि मेम्ने का विवाह आ पहुँचा ।’’(प्रकाशित 19:7)
खुशी मनाओ, मेम्ने का विवाह-उत्सव आया है,... आओ ।।
1.सर्वाधिकारी है,... सर्वोच्च महान भी;आदर पिता का करते,... प्रणाम करें सब ही ।
2.दुल्हिन तैयार हुई,... श्वेत वस्त्रों से;निर्मल शुद्ध और सुन्दर,... सुसज्जित हुई ।
3.वे सुन्दर वस्त्र है,... भले काम सन्तों के;जो हुए शुद्ध विश्वास से,... मेम्ने के लोहू में ।
4.श्वेत घोड़े पर,... सवारी करता जो;विश्वासयोग्य यीशु,... प्रभु ही दूल्हा है ।
5.उसी का नाम है,... ‘‘परमेश्वर का वचन’’लोहू से छिड़के हुए,... वस्त्र वह पहिने है ।
6.स्वर्गीय सेनाएँ,... श्वेत वस्त्र पहिने हुए;श्वेत घोड़ों पर सवार,... पीछे उसके चलती है ।
7.प्रेम किया मण्डली से,... प्रभु ने प्राण दे दिया;पवित्र करने के लिए,... बलिदान वह है हुआ ।
8.प्रभु यीशु ख्रिस्त ही सिर है,... वह मण्डली का;अपने वचन रूपी जल से,... शुद्ध उसको करता है ।
9.यहोवा के राज्य में,... पृथ्वी के निवासी;आनन्दित हृदयों से,... प्रकाशित होवेंगे ।
10.हे प्रभु तू ने किया,... इस अद्भुत कार्य को;नित्य तेरी महिमा करते,... गाएँगे हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet