CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 493

आनन्द से भरकर जाएँगे

aanand se bharakar jaenge

More
‘‘और यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौट कर जय जयकारकरते हुए सिय्योन में आएँगे ।’’ (यशायाह 35:10)
आनन्द से भरकर जाएँगे हम सब,गाते हुए सिय्योन की तरफ ।।
1.सारे जगत में कोई आनन्द नहीं - मेरेप्यारे प्रभुने बताया सही,दुःख और मुसीबत उठाओंगे प्यारो ,थोड़ी देर और अब बाकी रही ।
2.मिसर को छोड़कर भाइयों पार अब चलो - औरबंजर जमीन में सिर्फ डेरा करो,कनानी देश पर नजर उठाओ - क्योंकिहमें यहाँ सदा रहना नहीं ।
3.मारा रफीदीम में आओगे - लेकिन,यीशु पर पूरा भरोसा धरो;वही ले जाएगा वही बचाएगा,वायदा कभी उस का टलता नहीं ।
4.यीशु के साथ-साथ आगे बढ़ो - और,मिसर की इच्छाओं को छोड़ो सभी;तबेरा के बेदिनों के पापों मेंभाइयों तुम हरगिज मिलो ही नहीं ।
5.स्वर्ग पर हमारा वतन है एक ही - जहाँ,से आएगा प्यारा यीशु मसीह;सिय्योन के गाने गाएँगे मिलकर,दुःख और तकलीफ वहाँ होगी नहीं

Back to Siyon Ke Geet