CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 494

हर्षित हम होंगे यहोवा में

harshit ham honge yahova mein

More
‘‘प्रभु यहोवा सब जातियों के सामने धार्मिकताऔर धन्यवाद बढ़ाएगा ।’’(यशायाह 61:11)
हर्षित हम होंगे यहोवा में,मगन होंगे हम आत्मा में;उद्धार के वस्त्र पहनाया यहोवा हमें,धर्म की चादर ओढ़ा दी उस ने ।।हर्षित...
1.परमेश्वर के सेवक तुम हो,... याजक भी हो लोग कहेंगे;अन्य जाति की धन-सम्पŸिा पा,... आनन्द करोगे, कहा प्रभु तु ने ।
2.नामधराई हुई तुम्हारी,... बदले मे दूना मान मिलेगा;अनादर की सन्ती अधिकारी होंगे,... हर्षित रहोंगे, कहा प्रभु तू ने ।
3.देश में अपने तुम सब रहोंगे,... दूने भाग के अधिकारी होंगे;आनन्द सदा का अनुभव करोंगे,... साथ रहूँगा, कहा प्रभु तू ने ।
4.न्याय से प्रिती मैं हूँ करता,... अन्याय से मैं धृणा करता;प्रतिफल इसका सच्चाई दूँगा,... वाचा बान्धूँगा कहा प्रभु तू ने ।
5.लोगों के बीच में वंश तुम्हारा,... प्रसिद्ध होगा सब देखेंगे;परमेश्वर का आशीषित वंश,... तुम ठहरोगे कहा प्रभु तू ने ।
6.खेत है जैसे उपज उगाता,... बारी में बोया बीज जैसे बढ़ता;धार्मिकता और धन्यवाद वैसे,... प्रभु बढ़ाएगा सब के सामने ।
7.आशीषें ऐसी ख््िरास्त में ही है,... आभारी हम हैं इस कारण से;आदर हो तेरा, तू ही महान है,... हल्लेलूयाह स्तुति गीत हम गाएँगे ।

Back to Siyon Ke Geet