‘‘विश्वास में दृढ़ होते जाओ ।’’(कुलुस्सियों 2:7)
आओ विश्वासीयों, विश्वास करते हुए,उसे सराहो तुम, जय जय गाते हुए ।।
1.मसीह पर विश्वास लाओगे, मुक्ति जीवन में पाओगे,मसीह का यह है दान तुम जानोगे,महिमा देखोगे स्तुति करते हुए ।
2.विश्वास आत्मिक जीवन में जरूरी है सब के लिए,विश्वास रखो प्रियो हर समय में,विश्वास में बढ़ो उस को देखते हुए ।
3.विश्वास किया सब हम ने, हम को सम्भाला उस ने,शत्रु के फन्दों से बचाया हमें,आनन्द से गाते उस विश्वास के लिए ।
4.विश्वास कि कुश्ती हम लड़े, अनन्त जीवन थामे रहें,जयवन्त जीवन में हम बने रहें,पायेंगे इनाम जय जय करते हुए ।
5.विश्वास का दाता हे ईश्वर, विश्वास हमारा तू बढ़ा,विश्वास में जीवीत रहें, पीछे न हटें,तैयार रहे सदा उस राज्य के लिए ।