‘‘अब निंद से जाग उठने की घड़ी आ पहुँची है ।’’(रोमियों 13:11)
अब वक्त सलीब उठाने का,दुनिया में धूम मचाने का ।।
1.अब जागिए नींद विसारिये जी,... यीशु नाम के नारे मारिये जी;(2)अब सुस्त पड़े जो सोते है,... यह वक्त है उनको जगाने का ।(2)
2.यीशु बेटा बनके आया है,... इस दुनिया को आन बचाया है;ज्योति दिलों में हमारे लाया है,... यह वक्त है ज्योति चमकाने का ।
3.आत्मा के लो हथियार भाई,... कमर कस के हो जाओ तैयार भाई;हर गली कूचे में जा जा के,... यह वक्त है वचन सुनाने का ।
4.अब छोड़िये नींद पुरानी को,... जो पापी को नरक पहुँचाती है;अब सीखिए क्रूस कहानि को,... यह वक्त नहीं सुस्ताने का ।
5.करो तौबा जो मुक्ति पानी है,... और सोचो, जो जान बचानी है;पापी बन्दे गुनाहों से कर तौबा,... अब वक्त कयामत आने का ।