‘‘तुम पृथ्वी के छोर तक मेरे गवाह होेगे ।’’(प्रेरितों 1:8)
हम यीशु मसीह के चेले है, दुनिया में धूम मचा देंगे;जो नींद में गाफिल सोते है, उपदेश से उनको जगा देंगे ।।(2)
1.हम मन की घुण्डी खोलेंगे (2), और ज्ञान के मोती रोलेंगे;(2)इंजील मुकद्दस पढ़ पढ़ कर, हृदयों को शान्त बना देंगे । (2)
2.बन्दे है एक खुदा के हम, मिल झुल के क्यों न रहे अब हम ?इंजील मुकद्दस को दुनिया के, हर कोने में पहुँचा देंगे ।
3.हम दुःख के सहनेवाले हैं, उफ तक नहीं करनेवाले है;और पीछे प्यारे यीशु के, चलने की राह बता देंगे ।
4.दुःख और तकलीफ उठाएँगे, और प्रेम का राग सुनाएँगे;हम दूर करेंगे रंज-ओ-आलम, और प्रेम का झण्ड़ा जमा देंगे ।