CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 544

जयवन्त बनो तुम भी

jayavant bano tum bhee

More
‘‘जो तुम में है, वह उस से जो संसार में है, बड़ा है ।’’(1 यूहन्ना 4:4)
1.यीशु मसीह दिलावर है, शैतान से जोरावर है ।(2)उस के जोर से जितेंगे हम ( जीतेंगे 5),हम हारेंगे न शैतान से, हम जीतेंगे ।।
2.फौज हमारी थोड़ी है, पर हम में दिलेरी है ।उसके...
3.रुह-ऊल-कुदुस की तेज तलवार, खाली नहीं जिस का वार ।
4.शाह हमारा यीशु है, जिस के खून में कुदरत है ।
‘‘ जो जय पाए वही इन वस्तुओं का वारिस होगा ।’’( प्रकाशित 21:7)
जयवन्त बनो तुम भी यीशुने कहा,जय जो पाए वही, मीरास पाएगा ।।
1.जय जो पाए वही, ईश्वर के स्वर्ग से ही;जीवन के पेड़ में से फल खायेगा,दूसरी मृत्यु से वह तो बच जाएगा ।
2.गुप्त मान्ना से वह देगा, और एक श्वेत पत्थर;एक नया नाम उस पर लिखा होगा,पाने वाले सिवाय कोई न जानेगा ।
3.अन्त तक स्थिर रहकर, काम मेरा जो करेगा;जाति जाति के ऊपर अधिकार देगा,राजदण्ड लिए वही राज्य करेगा ।
4.श्वेत वस्त्र पहनाएगा, नाम उस का कभी भी वह;जीवन की पुस्तक से न काटेगा,दूत और पिता के सामने मान भी लेगा ।
5.ईश्वर के मन्दिर में भी खम्भा एक वह बनेगा,बाहर कभी भी फिर से न निकलेगा;यरूशलेम और ईश्वर का नाम लिखेगा ।
6.साथ अपने उस को मैं सिंहासन पर बैठाऊँगा,राजमुकुट दूँगा उसे, वारिस होगा;युग-युग साथ मेरे वह रहेगा ।

Back to Siyon Ke Geet