‘‘शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पाँवों सेशीघ्र कुचलवा देगा ।’’ (रोमियों 16:20)
प्यारो हिम्मत बान्धो आगे बढ़ो,क्रूस का लो निशान;जीतेंगे हम यारो हारेगा शैतान ।।(2)
1.लड़ो, लड़ो फूर्ती करो यीशु है कप्तान,(2)हिम्मत बाँधो आशा रखो, भागेगा शैतान ।(2)
2.पाप और दुःख में चारों तरफ मरते हैं इन्सान,दया करो जगत पर वह हुआ परेशान ।
3.घर घर जाकर करो प्यारो यीशु का बयान,वह है राजा मुक्तिदाता, सब पर मेहरबान ।
4.जल्दी करो सुनाओ सब को यीशु का फरमान,पापी बचते जाते, लाते जो उस पर इमान ।
5.वचन कहे बैरी शर्माते सुन यीशु का ज्ञान,लोग मसीह को मानते जाते, हारता है शैतान ।