CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 546

त्रिएक प्रभु के नाम पर

triek prabhu ke naam par

More
‘‘जो कोई मेरे पीछे आना चाहे, वह अपने आप से इनकार करेऔर अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे हो ले ।’’ (मार्क 8:34)
त्रिएक प्रभु के नाम पर जान अपनी देनी होगी,सलीब उठाके अपनी खुदी मिटानी होगी ।।
1.भूमि पर गिर के, मर के, दाना फलदार होता... 3(2)तुम को भी अपनी जिन्दगी ऐसी बनानी होगी ।
2.बन के नम्र तुम रहना, अब्दी जलाल बदले;अपने यीशु की नाई जिन्दगी बितानी होगी ।
3.यीशु का प्रेम प्याला पी के तू बेखुद हो जा,शैतान से तुझ को अपनी यारी हटानी होगी ।
4.पीछे मुड़ के न देखो हाथ अपना हल पर धर के;दुनिया में रह के तुम को दुनिया भुलानी होगी ।
5.जाए तो जान जाए पर न ईमान जाए,उजडी हुई यह दुनिया मर के बसानी होगी ।

Back to Siyon Ke Geet