‘‘मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाई मेरे साथ दुःख उठा ।’’(2 तीमुथियुस 2:3)
विश्वास सहित आओ... प्रचारें यीशु को ।।
1.अनन्त जीवन पाके... बाईबल हो हाथों में,पवित्र हृदय से... विजय की कुश्ती लड़ें ।
2.लालसा धार्मिकता की... प्रभु भय हो विश्वासी का,प्रेम, धीरज धर कर के... विजय की कुश्ती लड़ें ।
3.मुझ अधम पापी से... प्रभु ने है प्यार किया,प्रभु कृपा पा कर के... विजय की कुश्ती लड़ें ।
4.अंधियारे हृदय को... प्रभु ने प्रकाशित किया,प्रकाशमान हो कर के... विजय की कुश्ती लड़ें ।
5.स्वर्गीय दर्शन पा के... लिपटे रहें प्रभु से,विश्वास में दृढ़ होकर... विजय की कुश्ती लड़ें ।
6.अन्यजातियों के मध्य में... और राजाओं के सामने,ले के नाम मसीह का... विजय की कुश्ती लड़ें ।
7.लेकर मसीह का स्वभाव... सुकर्मो से सजकर,शूरवीर सूरमा बनकर... विजय की कुश्ती लड़ें ।
8.आत्माओं के उद्धार के लिए... अर्पण करो जीवनों को,दृढ़ अन्त तक रह कर के... विजय की कुश्ती लड़ें ।
9.पथ पर चलें यीशु के... संकटों को सहते,आनन्द मग्न हो के... विजय की कुश्ती लड़ें ।