CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 562

भय अब नहीं है

bhay ab nahin hai

More
(अय्यूब 5:19; यशायाह 27:3)
भय अब नहीं है, हमें भय अब नहीं है;दयालु ईश्वर साथ हमारे, भय अब नहीं है ।।
1.काल, मृत्यु, युद्ध, तलवार इन की शक्ति से;पृथ्वी पर्वत कांपे, समुद्र भी फेन उठाएँ;धर्मी यीशु नित्य ही रक्षा करता रहेगा ।
2.शैतान की सब युक्ति पर वह विजय देता है,निश्चयता में रखकर हमें सांत्वना देता है;अक्षय यीशु नित्य ही, रक्षा करता रहेगा ।
3.दिन और रात ईश्वर हम को हिम्मत देता है,इस समय के जीवन को, महिमा में बदलता है;अविनाशी यीशु नित्य ही, रक्षा करता रहेगा ।
4.क्लेष, संकट, पीड़ा यदि हम पर आ गिरे;कोई हानि छूने से, वह खुद बचाएगा;शक्तिमान यीशु नित्य ही, रक्षा करता रहेगा ।
5.गाएँ हम प्रभु के लिए, एक नया गीत;महिमा राजा हम सभों के लिए आएगा,प्रभु यीशु नित्य ही, रक्षा करता रहेगा ।

Back to Siyon Ke Geet