‘‘उन सभों से जीत जाएगा ।’’ (यशायाह 54:17)
सन्तों, नहीं डरना,... युद्ध है यहोवा का;निश्चय विजय हमारी,... सन्तों कभी न डरना ।।
1.गरजते सिंह की नाई विरोधी,... तुम्हें फाड़ खाने की खोज में है;नदी जैसा तुम पर आए तौभी,... युद्ध है यहोवा का, नहीं डरना ।
2.दूध और शहद बहता हुआ,... कनान देश तेरे सामने है;शत्रु खोजते तुझे मार डालने,... युद्ध है यहोवा का, नहीं डरना ।
3.हथियार चाहे कितने भी बनें,... हानि न तेरी कर सकते वे;नालिश चाहे कोई तुझ पर करे,... युद्ध है यहोवा का, नहीं डरना ।
4.पृथ्वी और स्वर्ग का सब अधिकार,... प्रभु यीशु ख्रिस्त ही पाया है;प्रभु है अन्त तक साथ तेरे,... युद्ध है यहोवा का, नहीं डरना ।
5.हियाव बान्धकर स्थिर रह तू,... लडने की तुझे जरुरत नहीं है;उद्धारकर्ता पर विश्वास रख,... विजय प्रभु की है, नहीं डरना ।