CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 566

यीशु प्रभु साथ अब है

yeeshu prabhu saath ab hai

More
‘‘जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा,...फिर उन को पहचाना कि ये यीशु के साथ रहे है ।’’(प्रेरितों 4:13)
यीशु प्रभु साथ अब है, हिम्मत से हम बढ़ेंगे;मार्ग कैसा भी कठिन हो, पीछे नहीं हटेंगे ।।
1.जो चीजें पुरानी थी वो सब कब से बीत गई,यीशु में नया बनकर नयी बातें कहेंगे;आज्ञा प्रभु की हमें अद्भुत रीति से मिली,स्वर्गीय दर्शन जो पाया हम उस को न टालेंगे ।
2.शैतान, संसार, शरीर से सदा हम तो लड़ेंगे,जो कुछ कीमत देनी हो आनन्द से हम देवेंगे;युद्ध में जयवन्त होवेंगे शक्ति प्रभु से लेंगे,विजय के अनुभव में राज्य शैतान का तोड़ेंगे ।
3.चाहे दुःख और रोग भी आए चिन्ता हम न करेंगे,यीशु नासरी के नाम से तन्दुरुस्ती पायेंगे;थोड़े दिन की यात्रा में हम न कुडकुड़ायेंगे,जैसा भी प्रभु रखें सदा सन्तुष्ट रहेंगे ।
4.प्रभु यीशु का जो मन वही हम भी रखेंगे,ईर्ष्या, क्रोध, विरोध को छोड़ प्रेम से सब को देखेंगे;हल पर हाथ रखकर हम पीछे नहीं मुडेंगे,यीशु प्रभु है निशान उसी की ओर चलेंगे ।
5.ये पुराना मनुष्य को क्रूस के द्वारा मारेंगे,भीतरी मनुष्यत्व में हम रोज-ब-रोज बल पायेंगे,आत्मिक ऊँचाई में हम ऊपर की ओर बढेंगे,शारीरिकता को हम सब मिलकर पाँव से कुचलेंगे ।
6.इस संसार को छोड़ेगें यात्रा पूरी करेंगे,ऊपर जो हमारा घर पवित्र नगर में पहुँचेंगे ;प्रभु से हम मिलेेंगे आनन्द से भर जाएँगे,इनाम उस से पायेंगे सदा साथ रहेंगे ।

Back to Siyon Ke Geet