CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 568

मैं यीशु के नूर में

main yeeshu ke noor mein

More
‘‘जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है तब तक चले चलो ।’’(यूहन्ना 12:35)
1.मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा,दिन ओ रात उस के पीछे मैं चलूँगा;नूर में चलूँगा, पीछे चलूँगा;यीशु मेरा मुंजी मसलूब ।चलते चलते नूर में यीशु के साथ,... हल्लेलूयाह;चलते चलते थामता यीशु के हाथ,नूर में मैं रहूँगा फतह पाऊँगा;मैं नूर में चलता चलूँगा ।
2.मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा,हो अन्धेरी रात मैं न डरुँगा;पैर उठाऊँगा, दिल से गाऊँगा;यीशु मेरा मुंजी मसलूब ।
3.मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा,जब कभी आवाज उस की सुनूँगा;उस से कहूँगा तुझे सब दूँगा,यीशु मेरा मुंजी मसलूब ।
4.मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा,थकते थकते रोज मदद पाऊँगा;रंज या खुशी हो या नजदीक हो मौत,यीशु मेरा मुंजी मसलूब ।
5.मैं यीशु के नूर में साथ चलूँगा,अपनी आँख उस की तरफ लगाऊँगा;हाथ में है सलीब-झण्डा है अजीब,यीशु मेरा मुंजी मसलूब ।

Back to Siyon Ke Geet