‘‘देख, हम तो सब कुछ छोड़ कर तेरे पीछे हो लिए है ।’’(मरकुस 10:28)यीशु के पीछे पीछे चला जा रहा हूँ मैं,
दुनिया को छोड दुनिया से भी जा रहा हूँ मैं ।।(2)
1.जा ते हुए यीशु ने दी थी तसल्ली यह,(2)आऊँगा तुम को लेने अभी जा रहा हूँ मैं ।(2)
2.यहूदा ने भी की थी साथ तेरे बेवफाई,पर तेरे साथ बफाई किये जा रहा हूँ मैं ।
3.सूली पर प्यारे यीशु ने की जान कुर्बान अपनी,जान अपनी भी निसार किए जा रहा हूँ मैं ।
4.जिन्दा होकर मसीह ने गवाह बनाया मुझ को,पाक रुह से भर कर खिदमत किए जा रहा हूँ मैं ।