CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 59

दया कर हे प्रभु

daya kar he prabhu

More
(भजन 51:1-7,12,13)
1.दया कर हे प्रभु... पाप मिटा सब मेरे;करुणा के मुताबिक... अनुग्रह दे मुझे(2), दया कर हे प्रभु ।
2.भली भाँति धोके... मेरी कर सफाई;मुझ को कर तू पावन... पाप मिटा सब मेरे ।दया...
3.मैं तो जानता हूँ सब... अपने अपराधों को;मेरा पाप निरन्तर.. मेरे सन्मुख रहता ।
4.तेरे ही विरोध में... पाप मैं ने किया है;किया मैं ने बुरा... दृष्टि तेरी में है ।
5.अपने बोलने में तू... धर्मी भी ठहरा है;और तू न्याय करने में... निष्कलंक ठहरा है ।
6.देख अधर्म के साथ मैं... उत्पन्न हुआ भी हूँ;गर्भ में अपनी माँ के... पाप के साथ पड़ा हूँ ।
7.देख प्रभु तू चाहता... हृदय में सच्चाई;अन्तःकरण में मेरे... ज्ञान मुझे सिखा दे ।
8.पावन कर तू जूफे से... शुद्ध तब मैं होऊँगा;धो दे मुझे ऐसे... हिम से श्वेत बनूँगा ।
9.हर्ष उद्धार का अपने... मुझे फिर से दे दे;मुझे तू सम्भाल ले... उद्धार आत्मा देके ।
10.तब मैं अपराधियों को... तेरा मार्ग सिखाऊँ;ऐसे पापियों को... तेरी और फिराऊँ ।

Back to Siyon Ke Geet