‘‘ये ही वे हैं जो पहीले महीने में जब यर्दन नदीसब कड़ाडों के ऊपर बहती थी तब उस के पार उतरे ।’’(1 इतिहास 12:15)
यर्दन नदी के पार चल ऐ मन मेरे,फिक्रो से अपने आप को न घबरा दे ।।
1.कदम उठाते ही,... हट जाएगी नदी;मिट नहीं सकते,... यीशु के वायदे ।
2.दूध और शहद वहाँ,... कसरत से हैं खाँ;भूल जा मिस्र की,... मछलियाँ और गन्दने ।
3.अमीम और अनाकीम,... है वहाँ जमजमीम;यीशु के जोर से उन,... सब को तू हरा दे ।
4.वायदों में शक न ला,... आगे कदम बढ़ा;दो दिलों को बातों को,... मन से तू भुला दे ।
5.ऊपर को नजर उठा,... यीशु पर रख निगाह;उलझाने वाले गुनाह,... को तू हटा दे ।