CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 599

क्रूस पर से अपनी नजर

kroos par se apanee najar

More
‘‘तुम्हारी... आँखों के सामने यीशु मसीह क्रूस परदिखाया गया ।’’ (गलतियों 3:1)
क्रूस पर से अपनी नजर न हटाएँ,ख्रिस्त के अनुग्रह में रहें;(2)बढ़े मुक्तिदाता के पद चिन्हों पर,महिमित उज्जवल मुकुट स्वर्ग में पहनने ।(2)क्रूस पर से अपनी नजर न हटाएँ ...
1.स्वर्ग है एक अद्भुत शान्ति का देश,सारी आशीषों से भरपूर वह है;संसार की शान्ति तो क्षण भर की है,श्राप और दण्ड़ भी छिपा है उस में ।
2.ख्रिस्त से अलग करने संसार हमें,बहुत ही आकर्षित कर रहा है;क्रूस पर से नजर हम हटाएँ यदि,तब फंदा आके फँसाता हमें ।
3.प्रभु मसीह के संगत में रह कर,शैतान को जरा भी, मौका न दे;ख्रिस्त से हमें अलग करता है जो,हटाएँ और रक्त से शुद्ध हम बनें ।
4.स्वर्गीय आश्ीाष का स्वाद चखने की,लालसा रखें हम वहाँ जाने की;संसार से अलग रखें अपने को,आत्मिक जीवन को सम्भाल के रखें ।

Back to Siyon Ke Geet