CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 611

स्वर्गीय नगर सिय्योन

svargeey nagar siyyon

Philippians 3:20

More
"हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है |" (फिलिप्पियों Philippians 3:20)
स्वर्गीय नगर सिय्योन, स्वदेश हमारा है,कनान देश वतन, प्रभु यीशु से पाया है ||
1.स्वर में तुरही के ... उत्सव में विजय के,आएगा स्वर्ग से ... प्रभु साथ सब सन्तों के,मिलेंगे हवा में हम ... हल्लेलूयाह गाएँगे |
2.जीवन जल की नदी ... बहती है सिंहासन से,दोनों किनारों पर ... जीवन वृक्ष होंगे,महीने-हर-महीने ... फल अपना वे देंगे |
3.नयी पृथ्वी में ... नये यरूशलेम में,नये प्रकाश में हम ... नये लोग सब होंगे,ईश्वर मेम्ना ही ... नया मन्दिर तब होंगे |
4.महिमित प्रभु के साथ ... महिमित लोग होंगे,महिमा के राज्य में हम ... महिमा तब पायेंगे,जीवते ईश्वर की ... निज-सन्तान हम होंगे |
5.शीघ्र हम अपने ... स्वदेश स्वर्ग पहुँचेंगे,मृत्यु, शोक, विलाप ... पीड़ा वहाँ न होंगे,महिमा में हरदम हम ... प्रभु यीशु के साथ रहेंगे |

Back to Siyon Ke Geet