CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 612

जगत, जीवन, मरण

jagat, jeevan, maran

More
"... सब कुछ तुम्हारा है |" (1 कुरिन्थियों Corinthians 3:22)
जगत, जीवन, मरण, भविष्य, सब कुछ तुम्हारा है,स्थिर होकर विश्वास रखो ||
1.वर्तमान की सारी चीजों भी, भविष्यत् काल में और भी जो कुछ है,सच्चाई से, सब कुछ तुम्हारा, तुम सब मसीह के हो |
2.ईश्वर के जो प्रेमी सब हैं, उन के लिए वह तैयार भी की है,आँखों ने अब तक जिन को न देखा, कान ने नहीं सुना |
3.जो बातें चित्त में न चढ़ी थीं, ज्ञानियों से यह बाते छिपी थी,प्रभु की सहायता से इस भेद को, तुम सब समझ जाओ |
4.अक्षय, निर्मल, अविनाशी और अजर-अमर मीरास जो है,तारणहारा यीशु प्रभुजी, स्वर्ग में वह रखा है |
5.अनुपम शक्ति से सदा सम्भाले, वही प्रभु रखवाली भी करे,यीशु ही छुटकारा अन्त में देगा, विश्वास उसी पर रखो |
6.आत्मा आप ही देता गवाही, परमेश्वर के पुत्र तुम हो,वारिस तुम हो, दुख भी उठाओ, महिमा पाओगे |
7.जो जय पाये, इन वस्तुओं को प्रभु से वह प्राप्त करेगा,पिता वह होगा, पुत्र तुम होगे, कैसा बड़ा अधिकार |

Back to Siyon Ke Geet