CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 637

दुनिया के विश्वासी उठाए

duniya ke vishvaasee uthae

More
"हम जो जीते और बचे रहेंगे, उनके साथ बादलों पर उठा लिए जाऍंगे |" (मत्ती 25:6)
1.दुनिया के विश्वासी उठाए जाएँगे,जब यीशु मसीह फिर जाहिर होगा,हम भी खुशी से उससे तब मिलेंगे,क्या तू वहाँ होगा (२) ए भाई मेरे ?
2.पौलुस पतरस, याकूब, यूहन्ना होंगेहर कौम और उम्मत से मुकद्दस सारे,सब जमा वहाँ होंगे गाते हुए,क्या तू वहाँ होगा, ए भाई मेरे ?
3.यूरोप, एसिया, हिन्द और आफ्रीक से भी,अमरिका, आस्ट्रेलिया के सब ही,सब मिलाकर करेंगे तारीफ मेम्ने की,क्या तू वहाँ होगा, ए भाई मेरे ?
4.कुल दुनिया में होती यही तैतारी,विश्वासी सब छोड़ते हैं दुनियादारी,और उन में होती है बड़ी बेदारी,ताकि उस से मिलें, ए भाई मेरे ?

Back to Siyon Ke Geet