"जब ये बातें होने लगें तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना |" (लूका Luke 21:28)
देखो, देखो, कोई आ रहा है, कैसी महिमा मसीह आ रहा है,आँखें अपनी उठाकर तो देखो, कैसी शान से मसीह आ रहा है ||
1.वह भी कैसी सवारी है देखो, आसमान की बेदारी तो देखो,बाजे बजते, दूत गाते हैं (3), क्योंकि दूल्हा चला आ रहा है |
2.वहाँ सूरज और चाँद है न कोई, अब तो मुर्दे पड़े हैं न कोई,हम सब डरते हैं, और कांपते हैं, न्याय करने मसीह का आ रहा है |
3.यह दुनिया हमारी मिटेगी, एक नयी दुनिया फिर से बनेगी,सब नया होगा, जग नया होगा, राज्य करने मसीह आ रहा है |
4.अब नहीं है वह काँतों का मुकुट, वह तो पहिने है महिमा का मुकुट,कैसी प्यारी दुल्हिन, जो सिंगारी हुई, जिस को लेने मसीह आ रहा है |