इसी रीति से जब तुम बातों को देखो, जान लो कि वह निकट है, वरन् द्वार ही पर है | (मत्ती Matthew 25:6)
यीशु शीघ्र ही फिर आएगा, सत्य ईश्वर की यह वाणी है,उस की आमद और अन्त के चिह्न, एक-एक करके पूरे हो रहे हैं,यीशु शीघ्र ही फिर आएगा |
1.पाप, दुःख और संकट बढ़ रहे हैं, युद्ध हलचल जगत में हो रहे हैं,जाति, जाति के विरोध में उठेंगी, राज्य पर राज्य चढ़ाई करेंगे |
2.नाशक भूकंप होंगे जगत में, मरी, अकाल पड़ेंगे जगह-जगह में,आकाश में भयानक लक्षण होवेंगे, और बड़े-बड़े चिह्न प्रगट होंगे |
3.मेघों पर बिजली सी महिमा के साथ, ले जाने को हमें ख्रीष्ट उतरेंगे,तब हम खून-खरीदे उस के साथ रह के, राज्य करेंगे महिमा में हजार साल |
4.पापों की राहों से फिरकर आओ, उद्धार के लिए अब क्रूस पर देखो,जहाँ यीशु ने सहा दुःख तुम्हारे लिए, तैयार हो जाओ प्रभु के राज्य के लिए |