(1 थिस्सलोनिकियों 4:12-18)
मसीह लेने उन्हीं को आता है, जो जयवन्त विश्वासी हैं,होंगे वारिस सब वस्तु का, सम्पूर्ण उसी के हैं ||
1.बाट जो उसकी जोहते हैं, तैयार अब सब जो हैं,आना उसका जो प्रिय जानते लेने उन्हीं को आता है |
2.यीशु ने चेलों से कहा था, आऊँगा फिर से मैं,तैयार कर के जगह में तुम को, ले जाऊँगा जहाँ हूँ मैं |
3.जो मसीह के साथ चलते, जग से अलग जो हैं,जागते जो रहते और विश्वासयोग्य ऐसों को लेने आता है |
4.पल भर में रूपान्तर होंगे, बादल में पहुँचेंगे,मिलेंगे प्यारे यीशु से, जो हमको तैयार करता है |
5.सिद्ध, पवित्र, निर्दोष बनाकर, सन्मुख हमें लाएगा,इनाम तब हम सब प्रभु से लेंगे, यीशु की यह इच्छा है |
6.सदा उसको हम सब भजेंगे, और साथ रेहेंगे,कैसे अद्भुत दिन तब होंगे, हम सब याद करते हैं |