"उसके वस्त्र और जाँघ पर वह नाम लिखा है, राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु |" (प्रकाशित 19:16)
राजाओं का राजा, प्रभुओं का प्रभु,जग में वह आता सब का वह प्रभु ||
1.सामर्थी दूतों के साथ प्रभु आता, धधकती हुई आग में स्वर्ग से वह आता,उस दिन यह होगा पवित्र लोगों में, महिमा और आश्चर्य बनेगा प्रभु |
2.प्रभु यीशु आप ही स्वर्ग से उतरेगा, ललकार करेगा, पुकारेगा तब ही,मरे हो या जीवित, प्रभु के जो होंगे, पल भर में पास बुलाएगा प्रभु |
3.धन्य वे हैं जो बाट जोहते हैं, प्रभु से मिलेंगे साथ जाएँगे,हरेक जो है सत विश्वासी, स्वागत करेगा प्यार से प्रभु |
4.अनन्त राज्य देगा वह तुझ्को, आदर महिमा देगा वह तुझ्को,मेल पिता से कराएगा तेरा, जीवन मुकुट देगा तब प्रभु |