"आधी रात को धूम मची कि देखो दूल्हा आ रहा है |" (मत्ती Matthew 25:6)
हो तैयार, सन्तों सब, है पुकार,प्रभु यीशु जल्द आता है,वन्दना, होशाना, राजाओं का राजा आता है,सुन लो ललकार आज, तुरही का शब्द भी,दूत प्रधान का शब्द होता है ||
1.रात अब बहुत ही बीत गयी है, देखो, देखो अब दिन निकलता है,छोड़ो कामों को अन्धकार के जो, ज्योति के हथियार बांधना |
2.चिह्न सब अब तो पूरे हुए हैं, नूह के जमाने को याद रखना है,लूत की जो स्त्री थी, भूलना नहीं है, जागने का अब समय आया है |
3.दिन सब हमारे गिने हुए हैं, जागनेवालों को क्या डर है ?आदर के साथ वे ऊपर उठेंगे, जो प्रभु के साथ चलते हैं |
4.हवा में मिलेंगे, प्रभु के जो हैं, मसीह में मरे हैं, सब जीयेंगे,इकट्ठा होंगे बादल में वे सब, जहाँ पर हमारा प्रभु हाजिर है |
5.मजदूरी देगा वह काम के अनुसार, जयवन्त विश्वासयोग्य जो, वही पाऍंगे,प्यार के साथ उन से प्रभु कहेगा, मेरा जो कुछ सब रुम्हारा है |