"हे सिय्योन बहुत ही मगन हो . . . |" (जकर्याह 9:9)
सिय्योन से राजा आ रहा, मन को सुधार लो,तुम अपने राजा के लिए, तन भी संवार लो ||
1.दुनिया के लोग पूछेंगे, तुम्हारा राजा कौन है ?सामर्थ को उसकी जो सुने, दर्शन न चाहे कौन है ?मसीह हमारा राजा है, विजय पुकार लो |
2.सवारी उसकी है नहीं, गधे पर सवार है,वह जिस के घर उतरेगा, उसके लिए उद्धार है,उस को परखने के लिए, दिल में उतार लो |
3.मसीह को राजा माने जो, वह साथ उसके जाएगा,इंकार उस का जो करे, बरबाद वह हो जाएगा,बहुत बड़ा सवाल है, फिर से विचार लो |
4.वह राजाओं का राजा है, और प्रभुओं का प्रभु भी,महानता उसकी है अपार, वह सब का न्यायी ईश्वर भी,सदा का राज्य उसका है, आनन्द पुकार लो |