"प्रभु ललकार के साथ उतरेगा |" (1 थिस्सलुनीकियों 4:16)
यीशु शीघ्र आएगा, स्वर्ग से वो उतरेगा,दूल्हा अपनी दुल्हिन लेने वह पधारेगा || (2)
1.प्रभु उतरेगा ललकार के साथ, (2)शब्द दूप का होगा फूंकी जाएगी तुरही, (2)ख्रीष्ट में मरे हुए पहिले जी उठेंगे, (2)तुम भी क्या, उसके साथ, सम्मुख उस के जाओगे ? (2)
2.उन के कामों के अनुसार प्रभु ने,जो तैयार किया प्रतिफल पाओगे,शीघ्र आएगा वो, मिलने तैयार रहो,चुकोगे, तुम यदि, शर्मिन्दातुम होगे |
3.न घबराना कभी तुम मन में,मसीह प्रबु पर विश्वास तुम अब करो,तुम सिद्ध बनो, और तैयार मन से,प्रार्थना, तुम करो, और जागते रहो |
4.बहुतों के पाप प्रभुजी उठाने,मसीह अपनी इच्छा से बलि हुआ था,जो बाट जोहते हैं, केवल उन के लिए,पाप रहित, यीशु जी, फिर से प्रगट होगा |
5.सूरज डूबते या उगते समय वो,आधी रात हो या तड़के सुबह शाम हो,चाहे सोते रहो प्रभु आ जाएगा,प्रभु में सर्वदा, जागृत अब तुम रहो |