1.नन्हें मुन्ने बच्चों, आओ चलें,प्यारे मसीह से हम बातें करें |
मिल के चलें, मिल के चलें,प्यारे मसीह से हम बातें करें ||
2.खाना और कपड़ा वह देता हमें,मामा और पापा और भाई बहनें |
3.छोटा प्यारा यीशु कभी न लड़ा,हम भी किसी से कभी न लडे |
4.कितनी अच्छी चीजें वह देता हमें,छोटा सा दिल भी उसी को दे दें |
5.प्यार से बुलाता है यीशु हमें,उछलते, कूदते और गाते चलें |