CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 68

यहोवा, तु ने मुझ को

yahova, tu ne mujh ko

More
(भजन 139:1-10)
यहोवा, तु ने मुझ को, जांच परख कर जान लिया है;तू मेरा उठना बैठना और विचार भी सब ही जानता है ।।
1.तू मेरे चलने-लेटने की पूरी छानबीन करता है,तू मेरे चाल-चलन का पूरा भेद भी खूब जानता है ।
2.तू मेरे मूँह की बात को पहेले ही से जानता है,तू मुझ को घेर कर अपना हाथ मुझ पर रखे रहता है ।
3.ये बातें मेरे लिए है कठिन, मेरी समझ से बाहर है;तेरी आत्मा से छिप कर तेरे सन्मुख से किधर जाऊँ मैं ?
4.यदि मैं स्वर्ग पर चढूँ तो प्रभु वहाँ भी तू है,यदि अधोलोक में बिछौना बिछाऊँ, वहाँ भी तू है ।
5.यदि मैं भोर की किरणों पर चढ़कर समुद्र पार करुँ,फिर भी अपने दाहिने हाथ से पकड़कर मुझे चलाता प्रभु ।

Back to Siyon Ke Geet