CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 697

मैं तो बान्ध लिया है

main to baandh liya hai

Philippians 3:20

More
"हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है |" फिलिप्पियों Philippians 3:20
मैं तो बान्ध लिया है चलने का समान,दूर देश है नगरिया, मार्ग है आसान || साथी मैं तो बान्ध . . .
1.जाना चाहते यदि उस नगर को, नया जन्म प्रभु यीशु से ले लो,ग्रहण करो ख्रीष्ट मुक्तदाता को, बन जाओ उस के सन्तान |
2.तैयार करेगा अब ईश्वर तुमको, पवित्र, निर्दोष, निष्कलंक सबको,करेगा उपस्थित एक एक व्यक्ति को, पाओगे बड़ा सन्मान |
3.अद्‍भुत वह नगर प्रेम से बनाया, सुन्दर स्वर्गीय गौरव से भरा,सनातन का वह राज्य धार्मिकता का, राजा की नगरी महान |
4.दौड़ा चला हूँ निशाने की ओर अब, बाधा बहुत और रुकावट भी सब,लेकिन देखूँगा मैं प्रेमी मसीह को, पूरा होगा अरमान |
5.प्रभु मैं चाहता की तुझे पाऊँ, आशा मेरी है तुझ में खो जाऊँ,अन्त समय में (2), मैं गाऊँ तेरा नाम, हो जाए कल्याण |

Back to Siyon Ke Geet