(भजन - 23) यीशु मेरा चरवाहा मैं उसका गुण गाता हूँ, छोटी उसकी भेड़ उसके पीछे जाता हूँ ।।
1.हरियाली चरागाह मुझे चराता है, और निर्मल सोतों से मुझे पिलाता है; वह आगे आगे चलता है, रक्षा भी करता जाता है; उसकी मधुर वाणी से मैं तृप्त हो जाता हूँ ।
2.मौत की घाटी से मुझे ले जाता है, जंगल के खतरों से मुझे बचाता है; वह मलहम पट्टी करता है, ढाढ़स भी मुझे देता है, उसकी प्रेम-सेवा से मैं आनन्द पाता हूँ ।
3.दुश्मन के सामने वह मेज बिछाता है, कटोरा आनन्द से वह उमड़ा जाता है; वह पाक पवित्र करता है, आत्मा का दान देता है, उसकी रोज सहायता से जय पाता जाता हूँ ।